रिषिकेष, अक्टूबर 14 -- Rishikesh News: शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अभिभावक शिक्षक परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सरिता कुकरेती को अध्यक्ष, रजनी रौथाण को उपाध्यक्ष, बृजमोहन को कोषाध्यक्ष और काजल थापा को सहसचिव नियुक्त किया गया। बुधवार को डोईवाला स्थित महाविद्यालय में आयोजित बैठक में प्राचार्य प्रो. डीपी भट्ट ने कहा कि ज्ञान अर्जित करने की कोई उम्र नहीं होती। अनुभव समय और परिस्थितियों के साथ आता है। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों और अभिभावकों के बीच बेहतर तालमेल को जरूरी बताया। पीटीए संयोजक डॉ. अंजली वर्मा ने कहा कि महाविद्यालय की प्रगति में अभिभावक शिक्षक परिषद की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम में प्रो. संगीता बहुगुणा, प्रो. नवीन कुमार नैथानी, प्रो. राकेश जोशी, डॉ. पूनम भ...