Rishikesh News: सम्मेलन में अभिभावकों के साथ किया संवाद
रिषिकेष, जुलाई 16 -- Rishikesh News: आदर्शनगर स्थित जातीराम अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें प्राइमरी विंग के छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की गई। साथ ही शिक्षण व्यवस्था, गृह कार्य, संतुलित भोजन, नई तकनीक का उपयोग, मोबाइल के उचित प्रयोग, अनुशासन, नियमित उपस्थिति, संस्कार और विद्यालय वेश जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अभिभावकों के साथ संवाद किया गया। अभिभावकों ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में अच्छे संस्कारों का विकास भी आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय के हित और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कई उपयोगी सुझाव प्रस्तुत किए। विद्यालय के कोषाध्यक्ष नवल किशोर कपूर ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावक और शिक्षक दोनों की समान और सक्रिय भूमिका आवश्यक है। प्राथमिक विद्यालय हरिद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.