Rishikesh News: सम्मान पाकर खिले मेधावियों की चेहरे
रिषिकेष, जुलाई 12 -- Rishikesh News: शहर में झंडा चौक स्थित ब्रह्मलीन महंत अशोक प्रपन्न शर्मा सभागार में रविवार को ऋषिकेश युवा फाउंडेशन ने मेधावी सम्मान संगम आयोजन किया। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 250 मेधावी छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। मुख्य अतिथि महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का मजबूत आधार है। विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और संस्कारों के साथ आगे बढ़ना चाहिए, जिससे वह अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन कर सकें। इस दौरान डीएसपी के लिए चयनित सताक्षी शर्मा को भी नवाजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.