Rishikesh News: सभी क्षेत्रों में विकास कार्य कर रही सरकार: सुबोध
रिषिकेष, जुलाई 25 -- Rishikesh News: कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है। सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य किए जा रहे हैं। शनिवार को नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला में 99.55 लाख रूपए की लागत से होने वाली योजनाओं के निर्माण कार्यों का कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि कि राज्य वित्त एवं निकाय निधि से दो योजनाओं वार्ड संख्या चार में सामुदायिक भवन व वार्ड संख्या नौ में लाइब्रेरी का निर्माण कार्य होगा। कहा कि इस लाइब्रेरी में नगर के छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए डिजिटल सुविधाएं मिलेंगी, साथ ही सामुदायिक भवन के निर्माण से मध्यम वर्गीय परिवारों के आयोजनों में सुविधा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.