रिषिकेष, अक्टूबर 30 -- Rishikesh News: बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर गुलर में तीखे मोड़ पर तीन कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में कार सवार बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक यह हादसा शुक्रवार सुबह हुआ है। ऑल्टो कार में सवार मनीष पाल निवासी डोईवाला और 76 वर्षीय छोटे लाल मिश्रा निवासी नरेंद्र रोड, गिरधर विहार, हर्रावाला देहरादून सवार थे। एक अन्य कार में पवन और उनके पिता शिवचंद सवार थे। तीसरी स्कॉर्पियो कार में चालक निखिल रावत, सुजीत और राहुल तोमर थे। यह सभी नव युगा कंपनी के कर्मचारी हैं। एसएसआई योगेश पांडेय ने बताया कि ऑल्टो कार देहरादून से पौड़ी, आई-10 कार पौड़ी से दून और स्कॉर्पियो गुलर से ...