Rishikesh News: सड़क हादसे में इलैक्ट्रिक ऑटो चालक की मौत
रिषिकेष, नवम्बर 14 -- Rishikesh News: शहर में हरिद्वार रोड पर शनिवार सुबह बंदर के सामने आने पर एक इलेक्ट्रिक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो चालक जख्मी हो गया। गंभीर चोट लगने से चालक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना से चालक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस के मुताबिक यह हादसा शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। हरिद्वार की तरफ से 44 वर्षीय चालक विजय पंत पुत्र भगवती निवासी दिल्लीफार्म, खदरी खड़कमाफ, ऋषिकेश इलेक्ट्रिक ऑटो लेकर ऋषिकेश की तरफ आ रहा था। साईंघाट मार्ग के नजदीक ऑटो के सामने बंदर आ गया। बंदर को बचाने के लिए चालक ने ऑटो को घुमाते हुए ब्रेक मारा, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो में एक बच्चे समेत पांच लोग सवार थे। इनमें एक महिला को हल्की चोट आई। जबकि चालक विजय पंत ऑटो के नीचे दबकर घायल हो गया। एक अन्य वाहन के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.