Rishikesh News: सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
रिषिकेष, अक्टूबर 12 -- Rishikesh News: ऋषिकेश, संवाददाता। एम्स ऋषिकेश में विश्व ट्रॉमा सप्ताह के शुभारंभ पर साइक्लोथॉन रैली निकाली गई। जिसके जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन, हेलमेट के उपयोग और दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। सोमवार को एम्स ऋषिकेश में ट्रॉमा सर्जरी विभाग द्वारा आयोजित रैली का शुभारंभ संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने ट्रॉमा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि विश्व ट्रॉमा सप्ताह का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु और दिव्यांगता को कम करना, समय पर प्राथमिक उपचार की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा आमजन को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षक सहायता प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित करना है। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. पुनीत धमीजा ने कहा कि ट्रॉमा के मामलों में समय पर पहचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.