रिषिकेष, सितम्बर 30 -- Rishikesh News: जौलीग्रांट, संवाददाता। नगर पालिका प्रशासन ने बुधवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर रेलवे रोड, रेलवे चौक और मिल रोड समेत विभिन्न स्थानों से अतिक्रमण हटवाया। दुकानों के बाहर सड़क और फुटपाथ पर रखा सामान हटाने के निर्देश दिए गए। अभियान की कमान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने खुद संभाली। उन्होंने दुकानदारों को निर्धारित सीमा में ही सामान रखने और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। कार्रवाई के दौरान पालिका टीम ने कई स्थानों से सामान हटवाया। अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने कहा कि नगर क्षेत्र में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुकानदारों को पहले भी अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई है। यह भी पढ़ें- Orai News: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, सामान जब्त अगली बार यदि किसी स्थान पर अति...