रिषिकेष, अक्टूबर 25 -- Rishikesh News: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव द्वारा उत्तराखंड के लोगों को कथित तौर पर 'घुसपैठिया' कहे जाने लेकर तीर्थनगरी के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। इसके विरोध में रविवार को क्षेत्रवासियों ने सपा प्रमुख के खिलाफ प्रदर्शन किया और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। रविवार को श्यामपुर में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने स्थानीय लोगों संग समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि बीते रोज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहा। उनके इस बयान से प्रदेशवासियों में आक्रोश है। कहा कि उत्तराखंड की जनता का इस अपमान को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। देवभूमि उत्तराखंड के लोगों ने अपने परिश्रम, त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा से देश-दुनिया में ...