रिषिकेष, नवम्बर 3 -- Rishikesh News: विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रभु श्रीराम किसी एक व्यक्ति विशेष अथवा किसी एक समुदाय के नहीं, बल्कि संपूर्ण संसार के आराध्य हैं। उनका जीवन चरित्र संपूर्ण मानव समाज के लिए आदर्श और प्रेरणा का स्रोत है। हमें उनके जीवन से एक भाई, बेटे, पति, राजा और धर्म रक्षक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की सीख लेनी चाहिए। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन त्याग, समर्पण, सत्य, न्याय, प्रेम और कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण है। आईडीपीएल ग्राउंड में अमोला युवा शक्ति मंडल समिति की ओर से आयोजित रामलीला के समापन समारोह में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम करोड़ों देशवासियों की आस्था, श्रद्धा और विश्वास के केंद्र हैं और उनकी महिमा को किसी प्रमाण की आवश्यकता नहीं है। प्रधा...