Rishikesh News: श्रीराम के वनवास मंचन को देश दर्शक हुए भावुक
रिषिकेष, अक्टूबर 26 -- Rishikesh News: प्रतीतनगर रायवाला में श्रीरामलीला महोत्सव के तहत रविवार को भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रात में श्रीराम वनवास की लीला का मंचन किया गया। श्रीराम के साथ सीता और लक्ष्मण के वनवास जाने का दृश्य देखकर श्रद्धालु भावुक हो गए। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। लीला में श्रीराम के राज्याभिषेक की घोषणा, मंथरा के कैकेयी को भड़काने और उनके दो वरदान मांगने का प्रसंग दिखाया गया। कैकेयी ने पहले वरदान में भरत के लिए राजसिंहासन और दूसरे में श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगा। इससे राजा दशरथ गहरे शोक में डूब गए। राम दरबार की शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष गंगाधर गौड़, बालेन्द्र सिंह नेगी, नरेश थपलियाल, अंजू बडोला, नवीन चमोली, आशीष स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.