रिषिकेष, सितम्बर 8 -- Rishikesh News: विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने एनएचपीडब्लूडी डोईवाला खंड के अधिकारियों को श्यामपुर फाटक एवं भट्टोवाला फाटक के लिए जल्द प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि दोनों रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण से क्षेत्रीय जनता के साथ ही देश-विदेश से ऋषिकेश आने वाले पर्यटकों को भी जाम से बड़ी राहत मिलेगी। मंगलवार को बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने एनएचपीडब्लूडी डोईवाला खंड के अधिकारियों संग बैठक की।

प्रस्ताव का विवरण बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता भृगुनाथ द्विवेदी ने बताया कि श्यामपुर फाटक एवं भट्टोवाला फाटक पर लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इन दोनों रेलवे ओवरब्रिज के बनने से क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने ...