रिषिकेष, सितम्बर 8 -- Rishikesh News: तीर्थनगरी में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया। स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। मंगलवार को बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने निर्धन बच्चों को निःशुल्क ट्यूशन प्रदान कर शिक्षा की अलख जगाने के लिए जूही विश्वास, खुशी गुप्ता एवं प्रवीन रावत को सम्मानित किया। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वीरेंद्र चौबे को भी सम्मानित किया। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। प्रत्येक व्यक्ति तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का...