रिषिकेष, जुलाई 19 -- Rishikesh News: मायाकुंड में दो पक्षों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। उन्हें कोतवाली लाकर पूछताछ की गई, जिसमें उनकी पहचान मीना मंडल निवासी पिपरीया कॉलोनी, गजरौला, पीलीभीत, यूपी, अभिलाष कुमार और उसकी पत्नी रेखा निवासी मायाकुंड, ऋषिकेश, दिवाकर साना व दिनेश कुमार दोनों निवासी श्यामपुर, ऋषिकेश के रूप में हुई है। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि यह विवाद रविवार को हुआ, जिसमें आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...