Rishikesh News: शहर में नहीं होगी कांवड़ियों की एंट्री
रिषिकेष, जुलाई 9 -- Rishikesh News: श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए के लिए पुलिस और संबंधित महकमे हरकत में है। सुचारू ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर कांवड़यिों को शहर में एंट्री नहीं देने का फैसला लिया गया है। आईडीपीएल और खांड गांव में कांवड़ वाहनों के लिए अस्थायी पार्किंग चिन्हित कर आवश्यक सुविधाएं अभी से जुटाने के निर्देश भी दिए गए हैं। गुरुवार के एसपी ट्रैफिक जितेंद्र चौधरी, एसपी ऋषिकेश जया बलोनी और एसडीएम कुमकुम जोशी ने संयुक्त रूप से विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। चारधाम ट्रांजिट केंद्र में आयोजित बैठक में कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। एसपी जया बलोनी ने बताया कि श्रावण मास में लाखों की संख्या में शिवभक्त ऋषिकेश होते हुए नीलकंठ धाम का रूख करते हैं, जिसके चलते कांवड़ वाहनों के लिए आईडीपीएल और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.