Rishikesh News: शहर में खुदी सड़क पर चलना मुश्किल
रिषिकेष, अक्टूबर 8 -- सीवर खुदाई से सड़कें बदहाल Rishikesh News: नगर क्षेत्र में मुख्य और संपर्क मार्गों पर सीवर लाइन की खुदाई स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। खुदाई के बाद सड़कों पर जमा मिट्टी बारिश में दलदल बन जा रही है, जिसमें वाहनों के टायर फंस रहे हैं। कीचड़ फैलने से हादसों का खतरा भी बना हुआ है। जल निगम की इकाई निर्माण एवं अनुरक्षण गंगा इन दिनों क्षतिग्रस्त और पुरानी सीवर लाइनों को बदलने में जुटी है। इसके चलते मुख्य मार्ग हरिद्वार रोड और संपर्क मार्ग रेलवे रोड व दून रोड को कई हिस्सों में खोदा गया है। लाइनें बिछाने के बाद उन पर मिट्टी डाल दी गई है, लेकिन सड़कों की मरम्मत नहीं की जा रही है। लापरवाही से व्यस्ततम सड़कों पर न सिर्फ ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है, बल्कि मिट्टी और कीचड़ के कारण लोगों का सड़क पर चलना तक मुश्किल हो गया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.