Rishikesh News: वेतन कटौती पर बिफरे पालिका कर्मचारी
रिषिकेष, जुलाई 17 -- Rishikesh News: नगरपालिका के आउटसोर्स पर्यावरण कर्मचारियों ने शुक्रवार को वेतन में कटौती का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पूर्व में हुए आंदोलन के दौरान पालिका प्रशासन ने लिखित रूप में किसी भी कर्मचारी के वेतन में कटौती नहीं करने का भरोसा दिया था। बावजूद इस माह कुछ कर्मचारियों को पूरा वेतन नहीं मिला है। आरोप है कि अधिक छुट्टियां लेने का हवाला देकर वेतन में कटौती की गई है। जबकि, यह समझौते और लिखित भरोसे के विपरीत है। नाराज कर्मचारियों ने तत्काल पूरा वेतन जारी करने की मांग की। शुक्रवार को पालिका कार्यालय में जुटे कर्मचारियों के बीच सभासद संदीप नेगी ने कहा कि पालिका प्रशासन और ठेकेदार लिखित समझौते से पीछे हट रहा है, जिसे बर्दाशत नहीं किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.