Rishikesh News: विरोध के बीच 55 दिन बाद खुल कूड़ा निस्तारण प्लांट
रिषिकेष, नवम्बर 27 -- Rishikesh News: लालपानी में 55 दिन से बंद नगर निगम का कूड़ा निस्तारण प्लांट शुक्रवार को पुलिस फोर्स की मौजूदगी में खुल गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने प्लांट से उठ रही दुर्गंध का मुद्दा उठाते हुए शिफ्टिंग की मांग को लेकर विरोध किया। समर्थन में पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण भी पहुंचे। पुलिस ने पूर्व मंत्री समेत 59 लोगों को हिरासत में लिया, जिसके बाद उन्हें डोईवाला कोतवाली ले जाया गया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अचानक ऋषिकेश कोतवाली से पुलिस फोर्स लालपानी में कूड़ा निस्तारण प्लांट पर पहुंची, तो आंदोलनकारियों में हड़कंप मच गया। शुरूआत में संख्या कम थी, लेकिन डोईवाला, रायवाला, टिहरी और हरिद्वार से भी पुलिस फोर्स पहुंचने के बाद आंदोलनकारियों की भी तादाद बढ़ गई। आंदोलनकारियों को दोपहर 12 बजे से समझा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.