रिषिकेष, जुलाई 17 -- Rishikesh News: विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित 34 आंगनबाड़ी केंद्रों की संचालिकाओं से समस्याएं, आवश्यकताएं और सुझाव जाने। उन्होंने इन सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की घोषणा की। शुक्रवार को बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र देश के भविष्य नन्हे बच्चों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला हैं। इन केंद्रों के माध्यम से बच्चों को पोषण, प्रारंभिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। उन्होंने कहा कि यदि आंगनबाड़ी केंद्रों को मूलभूत संसाधनों से सशक्त किया जाए तो बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास को नई दिशा मिलेगी। कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों की संख्या के आधार ...