Rishikesh News: विद्यार्थियों ने समझी गंगा स्वच्छता की वैज्ञानिक प्रक्रिया
रिषिकेष, अक्टूबर 12 -- Rishikesh News: ऋषिकेश, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन जल शक्ति मंत्रालय और राज्य परियोजना प्रबंधन ग्रुप नमामि गंगे देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें श्री देव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश के 100 छात्र छात्राओं को गंगा संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने एसटीपी का भ्रमण कर गंगा स्वच्छता की वैज्ञानिक प्रक्रिया जानी। सोमवार को पशुलोक स्थित लक्कड़घाट सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में आयोजित स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन नई दिल्ली के उप महानिदेशक नलिन श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा कि लक्कड़घाट का 26 एमएलडी क्षमता वाला सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट गंगा नदी को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.