रिषिकेष, जुलाई 23 -- Rishikesh News: भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक पवन सैनी ने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर भाजपा आगामी विस चुनाव में लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत से जीत की हैट्रिक लगाएगी। गुरुवार को रानीपोखरी में भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के गढ़वाल सहसंयोजक अरुण शर्मा के कार्यालय में शिष्टाचार भेंट के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों और क्षेत्रीय विकास पर चर्चा हुई। साथ ही सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- Noida News: बूथ का कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के ...