रिषिकेष, सितम्बर 1 -- Rishikesh News: डोईवाला विकासखंड की नवनियुक्त खंड विकास अधिकारी सोनम गुप्ता ने मंगलवार को विकासखंड कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया। पूर्व बीडीओ परशुराम सकलानी के 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने के बाद सोनम गुप्ता ने यह जिम्मेदारी संभाली है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। सोनम गुप्ता ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और ग्रामीण उद्यम त्वरण परियोजना जैसी योजनाओं के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को अधिक से अधिक लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा।

महिलाओं का सशक्तिकरण उन्होंने कहा कि...