रिषिकेष, अक्टूबर 10 -- Rishikesh News: लक्कड़घाट में युवक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बहन ने शिकायत में लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप भी लगाया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक खुशी निषाद निवासी सर्वहारानगर, ऋषिकेश ने तहरीर दी, जिसमें पिता व भाई पर लक्कड़घाट में हमला करने की जानकारी दी। बताया कि गगन, गणेश और नवीन सभी निवासी लक्कड़घाट, ऋषिकेश ने भाई गौरव निषाद पर लोहे की रॉड से हमला किया। गंभीर रूप से घायल कर वह मौके से चले गए। बताया कि यह घटना बीते गुरूवार की है। नामजद तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसआई नवीन जोशी ने बताया कि मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...