Rishikesh News: लोगों की भावनाओं और उनकी आपत्तियों का गंभीरता से लें अधिकारी: प्रेमचंद अग्रवाल
रिषिकेष, नवम्बर 3 -- Rishikesh News: गुमानीवाला के लाल पानी बीट में निर्मित कूड़ाघर से जनता को हो रही समस्या को लेकर स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने संज्ञान लिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों संग बैठक कर कूड़ाघर को लेकर स्थानीय लोगों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। मंगलवार को बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने एसडीएम कुमकुम जोशी एवं नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि गुमानीवाला के लालपानी बीट स्थित कूड़ाघर को लेकर क्षेत्रीय लोगों की भावनाओं और उनकी आपत्तियों का गंभीरता से संज्ञान लिया जाए। स्थानीय निवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी पहलुओं पर विचार करते हुए उचित एवं व्यावहारिक समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही वन विभाग से लगी भूमि पर सड़क निर्माण किया जाए। क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.