रिषिकेष, अक्टूबर 30 -- Rishikesh News: राजस्व उप निरीक्षकों की पिछले एक माह से चली आ रही हड़ताल के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र न बन पाने के कारण स्थानीय युवाओं और छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है। प्रतियोगी परीक्षाओं और प्रवेश के लिए आवेदन की तिथियां नजदीक होने से युवाओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस गंभीर समस्या से परेशान छिद्दरवाला निवासी उत्तम सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने शिकायत में बताया कि एक महीने से कार्य बहिष्कार के कारण ग्रामीण अंचलों में सत्यापन कार्य ठप हैं, जिससे छात्र परेशान हैं। जन सेवा केंद्र संचालक पवन लिंगवाल ने बताया कि बीते एक माह से लेखपालों की हड़ताल से प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। देहरादून में एमबीबी...