रिषिकेष, अक्टूबर 26 -- Rishikesh News: लेखक गांव में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के दूसरे दिन साहित्य, कला, संस्कृति और भारतीय ज्ञान परंपरा पर सार्थक चर्चा हुई। देश-विदेश से आए साहित्यकारों, विद्वानों और कलाकारों ने महोत्सव को विभिन्न देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण मंच बताया। सोमवार को थानो स्थित लेखक गांव में महोत्सव का शुभारंभ प्रदेश के परिवहन एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया। उन्होंने कहा कि जीवन की सार्थकता दूसरों के लिए कुछ करने में है। लेखक गांव साहित्य और प्रकृति के सान्निध्य में मानवीय संवेदनाओं और आत्मिक शांति का अनुभव करने का विशिष्ट केंद्र है। मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन ने कहा कि यह महोत्सव विभिन्न देशों के बीच साहित्य, कला और संस्कृति का सशक्त सेतु बनेगा। इससे 'वस...