Rishikesh News: लालपानी में आंदोलनकारियों से फिर वार्ता बेनतीजा
रिषिकेष, अक्टूबर 12 -- Rishikesh News: ऋषिकेश, संवाददाता। लालपानी में नगर निगम के कूड़ा निस्तारण प्लांट का विरोध दसवें दिन भी जारी रहा। सोमवार को वार्ता के लिए सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट आंदोलनकारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने करीब दो घंटे तक आंदोलनकारियों से वार्ता की। इस दौरान आंदोलनरत लोगों ने प्लांट शिफ्टिंग की अपनी मांग दोहराई। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सहायक नगर आयुक्त आंदोलनकारियों से वार्ता के लिए प्रदर्शन स्थल पहुंचे। उन्होंने बातचीत शुरू की, तो आंदोलनरत लोगों ने दो टूक प्लांट शिफ्टिंग की मांग दोहराई, जिसपर सहायक नगर आयुक्त ने कहा कि यह प्लांट नया है, जिसके संचालन में कोई कमी है, तो उसके ठीक करने का प्रयास होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.