रिषिकेष, सितम्बर 28 -- Rishikesh News: ऋषिकेश, संवाददाता। कृषि उत्पादन मंडी में थोक व्यापारी एवं आढ़ती लाइसेंस के लिए एक युवक ने हाई वॉल्टेज ड्रामा किया। वह अपनी मांग को लेकर मंडी परिसर में मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे मंडी प्रशासन में हड़कंप मच गया। युवक ने लाइसेंस शुल्क को लेकर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया। काफी समझाने के बाद युवक बामुश्किल तीन घंटे बाद टावर से नीचे उतरा।हरिद्वार रोड स्थित मंडी में सोमवार सुबह करीब नौ बजे हरीश पांडे निवासी नवाबगंज, गोंडा व हाल निवासी आवास-विकास, ऋषिकेश मोबाइल टावर पर चढ़ गया। मंडी में आढ़तियों और पल्लेदारों ने यह देखा, तो फौरन इसकी सूचना मंडी के अधिकारियों को दी। आनन-फानन में पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर पहुंची। मंडी सचिव पीआर कालाकोटी व पुलिस अधिकारियों के समझाने पर करीब 11 बजे हरीश नीचे उतर...