Rishikesh News: लाइन टूटने से 20 घरों में पानी की लाले
रिषिकेष, अक्टूबर 14 -- Rishikesh News: शहर में जीवनीमाई मार्ग पर दो दिन से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त है। इससे 20 परिवारों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है। शिकायत के बावजूद टूटी लाइन की मरम्मत को जल संस्थान के अधिकारी तैयार नहीं दिख रहे हैं। मजबूरन लोगों को आसपास क्षेत्र से पानी ढोकर लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। राजेश नेगी, अनुराग गुप्ता, अवधेश सिंह ने बताया कि पानी नहीं आने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। प्यास बुझाने के लिए भटकना पड़ रहा है। मौखिक तौर इसकी शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। जल्द ही लाइन की मरम्मत नहीं होती है तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जलकल अभियंता आरवीएस रावत ने बताया कि लाइन की शीघ्र मरम्मत कराकर पेयजल आपूर्ति सुचारु कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.