Rishikesh News: लच्छीवाला फ्लाईओवर पर हादसे में अज्ञात चालक पर केस
रिषिकेष, अक्टूबर 12 -- Rishikesh News: डोईवाला। दून-हरिद्वार नेशनल हाईवे स्थित लच्छीवाला फ्लाईओवर पर छह दिन पहले सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत को लेकर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक ऋतिका रावत निवासी छिद्दरवाला ने तहरीर दी। बताया कि चार अक्टूबर को उनके 45 वर्षीय पिता चंद्रवीर सिंह रावत लच्छीवाला फ्लाईओवर से स्कूटी से गुजर रहे थे। इसी बीच उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से जख्मी पिता की हादसे में मौत हो गई। कोतवाल राकेश गुसाईं ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के माध्यम से अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास जारी हैं। यह भी पढ़ें- Nainital News: हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में अज्ञात पर केस जल्द शिनाख्त कर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.