Rishikesh News: रोटरी क्लब ने 60 बच्चों को दिए रेनकोट
रिषिकेष, अगस्त 29 -- Rishikesh News: रोटरी क्लब ऋषिकेश की ओर से शनिवार को लक्कड़घाट स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को रेनकोट वितरित किए। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में क्लब सचिव मनीष राजपूत ने बताया कि बरसात में स्कूली बच्चों को भीगना न पड़े, जिसके चलते ही संस्था ने स्कूल के 60 बच्चों को रेनकोट वितरित करने का फैसला लिया। इससे पहले भी क्लब जनहित से जुड़े कार्यों को निरंतर करता आ रहा है। बताया कि यह रेनकोट बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश अग्रवाल के माध्यम से उपलब्ध कराए गए। वहीं, रेनकोट मिलने पर स्कूली बच्चों के चेहरों पर भी मुस्कान दिखी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.