Rishikesh News: रोजगार और पलायन रोकने में नाकाम सरकार: अहमद कुरैशी
रिषिकेष, अक्टूबर 27 -- Rishikesh News: जौलीग्रांट, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के नेता फुरकान अहमद कुरैशी ने मंगलवार को मिल रोड स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और पलायन राज्य की प्रमुख समस्याएं हैं। सरकार को राजनीतिक मुद्दों के बजाय रोजगार सृजन और जनसमस्याओं के समाधान पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने उत्तराखंड के मुद्दों पर कौशिक समिति का गठन किया था। समिति की सिफारिशों पर अमल होता तो गैरसैंण स्थायी राजधानी बन सकती थी, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ते और पलायन रोकने में मदद मिलती। कुरैशी ने अखिलेश यादव के बयान को लेकर सपा पर हो रही राजनीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और अंकिता प्रकरण में न्याय सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान हरिकिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.