Rishikesh News: रेलवे रोड पर बेतरतीब पार्किंग से राहगीर परेशान, पुलिस ने कसी कमर
रिषिकेष, अक्टूबर 23 -- Rishikesh News: त्योहारी सीजन में बाजारों में बढ़ रही भीड़ के बीच डोईवाला में रेलवे रोड पर बेतरतीब पार्किंग राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। रेलवे स्टेशन पर पेड पार्किंग की सुविधा होने के बावजूद लोग अपने दोपहिया और चौपहिया वाहनों को सड़ पर खड़ा कर रहे हैं। इससे सड़क का एक हिस्सा बाधित रहता है और लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, यू-टर्न चौक पर ई-रिक्शा चालकों की ओर से सड़क पर रिक्शे खड़े करने से भी यातायात प्रभावित हो रहा है। त्योहारों के दौरान बाजारों में भीड़ बढ़ने के कारण सड़क पर खड़े वाहन परेशानी और बढ़ा रहे हैं। ऐसे में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सचिन पुंडीर ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर यातायात व्यवस्था ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.