Rishikesh News: राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर भड़के कार्यकर्ता
रिषिकेष, अक्टूबर 8 -- Rishikesh News: दिल्ली में निर्वाचन आयोग कार्यालय जाने के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को डोईवाला में मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने हाथ में काली पट्टी बांधकर मिल रोड से तहसील तक मार्च किया। तहसील पहुंचकर तहसीलदार विरम सिंह के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और एसआईआर प्रक्रिया पर रोक की मांग दोहराई। कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने कहा कि विपक्ष को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है। प्रदेश महासचिव अश्वनी बहुगुणा, ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी और जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की। यह भी पढ़ें- Haridwar News: लोकतंत्र का काला दिवस मनाकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.