रिषिकेष, अक्टूबर 14 -- Rishikesh News: स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के केंद्रीय पार्क में हिमालयन रिक्रिएशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव के तीसरे दिन सीता स्वयंवर और राम बारात की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने शानदार अभिनय और जीवंत प्रस्तुतियों से दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। राम-सीता विवाह के प्रसंगों के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। रामलीला में भगवान राम और लक्ष्मण के प्रसंगों के साथ ताड़का वध, सुबाहु-मारीच वध और अहिल्या उद्धार की लीलाओं का भी मंचन किया गया। सीता स्वयंवर में भगवान राम के शिव धनुष तोड़ने और इसके बाद राम बारात के प्रसंग ने दर्शकों का मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- Mau News: धनुष भंग होते ही जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा रामलीला परिसर वहीं, लक्ष्मण-परशुराम संवाद आकर्षण का केंद्...