रिषिकेष, अक्टूबर 29 -- Rishikesh News: अठूरवाला सांस्कृतिक मंच समिति की ओर से भानियावाला अठूरवाला मे आयोजित रामलीला में केवट लीला, कैकेयी-राम संवाद और राम-भरत मिलन के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दर्जाधारी विनोद उनियाल ने दीप प्रज्वलित कर और पूजा-अर्चना के साथ किया। रामलीला के विभिन्न प्रसंगों ने दर्शकों को भगवान श्रीराम के जीवन, त्याग, मर्यादा और भाईचारे के आदर्शों से रूबरू कराया। दर्जाधारी विनोद उनियाल ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ ही समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। यह भी पढ़ें- Almora News: सालम जैंती में रामली...