Rishikesh News: रामलीला में हनुमान के शौर्य और भक्ति ने मोहा मन
रिषिकेष, नवम्बर 2 -- Rishikesh News: जौलीग्रांट, संवाददाता। अठूरवाला में चल रही रामलीला में कलाकारों ने अशोक वाटिका, हनुमान-सीता संवाद, रावण दरबार, लंका दहन और रामसेतु निर्माण के प्रसंगों का सजीव मंचन किया। लंका दहन के मंचन पर जय श्रीराम के जयकारों से पंडाल गूंज उठा।अशोक वाटिका में माता सीता की खोज करते हनुमान, रावण के दरबार में उनकी निर्भीक ललकार और सोने की लंका को अग्नि के हवाले करने के दृश्य ने दर्शकों में रोमांच भर दिया। वहीं रामसेतु निर्माण के प्रसंग में वानर सेना के उत्साह और सामूहिक प्रयास का सुंदर चित्रण किया गया। अठूरवाला सांस्कृतिक मंच समिति की ओर से आयोजित रामलीला में पहुंची मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता मनोज जखमोला ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति और संस्कारों की अनमोल धरोहर है। भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.