रिषिकेष, सितम्बर 6 -- Rishikesh News: रानीपोखरी से बाइक चोरी हो गई। पीड़ित को आसपास खोजबीन के बाद भी बाइक नहीं मिली, तो वह शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची, जिसपर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रानीपोखरी पुलिस के मुताबिक भोलादत्त उनियाल निवासी कृष्णा विहार ने तहरीर दी। बाइक उनके घर से चोरी हुई। थानाध्यक्ष राजेंद्र खोलिया ने बताया कि घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया जा रहा है। अज्ञात की पहचान कर जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...