रिषिकेष, अक्टूबर 23 -- Rishikesh News: उत्तराखंड वन विकास निगम की ओर से खनन सत्र 2026-27 के लिए जाखन-01 उपखनिज लॉट के रानीपोखरी निकासी गेट से निकासी कार्य शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को निगम की प्रबंध निदेशक नीना ग्रेवाल और देहरादून के डीएफओ वैभव कुमार ने पूजा-अर्चना के बाद विधिवत शुभारंभ किया। निगम के अधिकारियों ने बताया कि पिछले खनन सत्र 2025-26 में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, उपखनिज क्रेताओं, श्रमिकों और कर्मचारियों के सहयोग से जाखन-01 लॉट से शत-प्रतिशत निकासी की गई। इस दौरान देहरादून जनपद से करीब 17 लाख टन उपखनिज निकाला गया, जिससे राज्य सरकार को राजस्व प्राप्त हुआ। अधिकारियों ने कहा कि नए खनन सत्र में भी निकासी कार्य को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और उपखनिज क्रेताओं का सहयोग जरूरी है। इससे सरकार के राजस्व मे...