रिषिकेष, अक्टूबर 12 -- Rishikesh News: ऋषिकेश, वरिष्ठ संवाददाता। राज्य आंदोलनकारियों ने चिन्हिकरण की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन कर धरना दिया। वह राज्य आंदोलन में अहम भूमिका निभाने के बाद भी चिन्हिकरण में नाम नहीं आने से नाराज हैं। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी मांग न मानी गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। सोमवार को छठे दिन भी आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन कर तहसील में धरना दिया। राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति अध्यक्ष चंद्रकांता बेलवाल ने बताया कि राज्य गठन के लिए जुलूस, चक्काजाम, रेल रोको, दिल्ली रैली आदि में सक्रिय भूमिका निभाई गई। वर्ष 2009 से लेकर 2021 तक क्षेत्र के सक्रिय आंदोलनकारियों ने मूल प्रत्यावेदन तहसील और देहरादून में जमा भी किए, लेकिन उन्हें अभी तक चिन्हित नहीं किया गया है। कहा कि वर्ष 2008 और 2009 में छूटे सक्रिय आ...