Rishikesh News: रक्तदान कैंप में 91 यूनिट रक्त एकत्रित
रिषिकेष, अक्टूबर 15 -- Rishikesh News: स्व. शिवमोहन मिश्र की स्मृति में रेलवे रोड स्थित जैन मार्केट में रक्तदान शिविर लगाया गया। एसएम शक्ति फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविर में 91 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। फाउंडेशन की संस्थापक एवं अध्यक्ष सीमा मिश्र ने बताया कि स्व. शिवमोहन मिश्र की स्मृति में प्रतिवर्ष शिविर लगाया जाता है। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कि रक्तदान महादान है। शिविर में एम्स ऋषिकेश और परिवर्तन ग्रुप की टीम ने सहयोग दिया। इस दौरान सीमा कोठारी, सीमा सहगल, रुचिरा, रुचि भट्ट, महेश किंगर, नवीन गांधी, शिवम अग्रवाल, अक्षत चौहान, जयेंद्र रमोला आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: जेवीएम एलमुनी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.