रिषिकेष, जुलाई 11 -- Rishikesh News: भानियावाला-ऋषिकेश सड़क चौड़ीकरण के लिए काटे जा रहे पेड़ों को लेकर युवा कांग्रेस ने नाराजगी जताई हैं। यूवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने की मांग की। शनिवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता दून मार्ग पर सात मोड़ के समीप पहुंचे और वहां आंदोलनरत लोगों के धरने को समर्थन दिया। उन्होंने बड़ी संख्या में काटे जा रहे पेड़ों को लेकर सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। पार्षद एडवोकेट अभिनव सिंह मलिक ने कहा कि विकास आवश्यक है, लेकिन पर्यावरण की कीमत पर नहीं। हजारों पेड़ों की कटाई आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से खिलवाड़ है। सरकार और संबंधित एजेंसियों को ऐसा समाधान निकालना चाहिए जिससे सड़क निर्माण भी हो और अधिक से अधिक पेड़ सुरक्षित रहें। यह भी पढ़ें- Dehradun News: मंत्री के समक्ष उठाया जा...