Rishikesh News: मौसम बदलते ही बढ़ी ठंड और ठिठुरन
रिषिकेष, अक्टूबर 29 -- Rishikesh News: तीर्थनगरी ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान काले बादलों से घिर गया। इसके बाद शुरू हुआ बारिश का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। वहीं, बारिश से अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस गिरने के साथ ठंड बढ़ गई। तीर्थनगरी ऋषिकेश में गुरुवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दिनभर बारिश और सर्द हवाओं के चलने से ठिठुरन बढ़ गई। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि बीते एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 30 डिग्री चल रहा था। तड़के से ही शहर और आसपास के क्षेत्रों में रिमझिम बारिश शुरू हो गई थी। दोपहर में झमाझम बारिश ने सड़कों को पानी से लबालब कर दिया। नगर क्षेत्र में मुख्य मार्ग से लेकर आंतरिक मार्ग जलमग्न होन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.