Rishikesh News: मोबाइल पर फालतू रील देखकर समय न बर्बाद करें छात्र: डा. विजय धस्माना
रिषिकेष, अगस्त 21 -- Rishikesh News: श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में पुरातन छात्रों के साथ संवाद एवं भविष्य की राह कार्यक्रम हुआ। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में सेवा देने वाले पुरातने छात्रों ने बच्चों को सफलता के टिप्स दिए। शुक्रवार को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में पुरातन छात्रों के साथ संवाद एवं भविष्य की राह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ एसआरएचयू के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना और श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि सर्वसम्मति से पुरातन छात्रों के साथ मिलकर एक प्रस्ताव पारित किया गया है, जिसमें विद्यालय के जीर्णोद्धार, छात्रों के उज्जवल भविष्य और शिक्षा के स्तर को और अधिक बेहतर करने के लिए सभी पुरातन छात्रों से विद्यालय परिवार से जोड़ने और सहयोग की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.