Rishikesh News: मॉक ड्रिल में सीखे आग बुझाने के तौर-तरीके
रिषिकेष, सितम्बर 10 -- Rishikesh News: अग्निशमन विभाग ने गुरुवार को योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल की। इस दौरान आग जैसी घटनाओं पर तत्काल काबू पाने के लिए रेलवे कर्मचारियों को आवश्यक तौर-तरीके सिखाए गए। टीम ने आपात स्थिति में उपलब्ध सामान से स्ट्रेचर बनाने का प्रशिक्षण भी दिया। अग्निशमन अधिकारी सुनील दत्त तिवारी की अगुवाई में हुई मॉक ड्रिल में आग लगने के कारणों और शुरुआती स्तर पर उस पर काबू पाने के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी गई। घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति से निपटने, घबराने के बजाय सही तकनीक अपनाने और हादसों को रोकने के तरीकों का लाइव डेमो भी दिया गया। आपदा के समय बिना आधुनिक उपकरणों के घायलों की मदद के लिए उपलब्ध सामान से तत्काल स्ट्रेचर बनाने का अभ्यास भी कराया गया। टीम ने रेलवे कर्मचारियों को स्टेशन परिसर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.