Rishikesh News: मेस इलेवन बनी एचपीएल 2026 की चैंपियन
रिषिकेष, जुलाई 8 -- Rishikesh News: एसआरएचयू में हिमालयन रिक्रिएशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में एचपीएल 2026 का आयोजन हुआ। जिसमें विश्वविद्यालय की 30 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में मेस इलेवन ने सर्जरी किंग को 34 रनो से हराकर चैंपियनशिप जीती। बुधवार को जौलीग्रांट स्थित एसआरएचयू में तीस दिनों से चल रहे हिमालयन प्रीमियर लीग के अंतिम दिन फाइनल मुकाबला खेला गया। जो सर्जरी किंग और मेस इलेवन के बीच हुआ। सर्जरी किंग ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेस इलेवन ने निर्धारित 12 ओवरों में 106 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सर्जरी किंग की टीम मेस इलेवन के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक नहीं सकी और 12 ओवरों में 72 रन पर ऑलआउट हो गई। मेस इलेवन ने 34 रन से जीत दर्ज कर एचपीएल 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.