रिषिकेष, अगस्त 29 -- Rishikesh News: विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। विधायक निधि से शिक्षा, सड़क और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं। शनिवार को डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से कराए गए दो विकास कार्यों का विधायक बृजभूषण गैरोला ने लोकार्पण किया। कुल 8.82 लाख की लागत से हुए इन कार्यों से विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को सुविधाएं मिलेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...