Rishikesh News: मुनिकीरेती में स्कूली बच्चों से भरी बस बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त
रिषिकेष, नवम्बर 14 -- मुनिकीरेती में स्कूली बस हादसा Rishikesh News: यूपी के फिरोजाबाद से स्कूली बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर मुनिकीरेती लेकर आ रही बस शनिवार सुबह पीडब्ल्यूडी तिराहे पर अनियंत्रित होकर आश्रम की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि दीवार तोड़ते हुए बस आश्रम परिसर में जा घुसी। हादसे में प्रधानाचार्य समेत तीन लोग घायल हो गए, जबकि बस में सवार शिक्षक और बच्चों की जान बाल-बाल बच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों और बच्चों को बस से बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया, जबकि बच्चों के ठहरने की व्यवस्था मधुबन आश्रम में की गई। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक हादसा शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। यूपी के फिरोजाबाद के पंडित तिलक भानु सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चे समेत 47 लोग बस में सवार होकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.