रिषिकेष, जुलाई 24 -- Rishikesh News: राजीवनगर में काम से घर लौट रहे युवक को वाहन सवार युवती ने टक्कर मार दी। विरोध करने पर युवती ने सिर ईंट मारकर जख्मी कर दिया। इसके बाद घर में खींचकर परिवार के सदस्यों ने भी जमकर पीटा। कोतवाली पुलिस के मुताबिक यह घटना 22 जुलाई की है। पीड़ित राहुल ने तहरीर में आशी, आबिद, असलम, अकबर, शमीम, ज्यासमीन, तेजामुल्ला व पांच अज्ञातों पर मारपीट का आरोप लगाया है। कोतवाल राकेश गुसाईं ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: महिला हेल्पलाइन के बाहर मारपीट में सात पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...