रिषिकेष, जुलाई 15 -- Rishikesh News: विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश मेयर और नगर आयुक्त संग बैठक की। उन्होंने मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए शहर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बुधवार को बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने मेयर शंभू पासवान और नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ला के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वर्षा ऋतु के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरेला पर्व को लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कीसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान उन्होंने विशेष रूप से शहर के प्रमुख नालों की नियमित सफाई, कूड़ा उठान की प्रभावी व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटों की सुचारू कार्यप्रणाली एवं जलभराव की...